उत्तराखंड देहरादूनSBI CBO Recruitment 2021 Full Detail Age Limit and Selection Process

उत्तराखंड: युवाओं के लिए जरूरी खबर, SBI में 1226 पदों पर भर्ती..29 दिसंबर तक करें अप्लाई

SBI CBO Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के पदों पर बंपर भर्तियां कराने का एलान किया है।

SBI CBO Recruitment 2021: SBI CBO Recruitment 2021 Full Detail Age Limit and Selection Process
Image: SBI CBO Recruitment 2021 Full Detail Age Limit and Selection Process (Source: Social Media)

देहरादून: एसबीआई बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए SBI CBO Recruitment 2021 सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के पदों पर बंपर भर्तियां कराने का एलान किया है। इसके लिए भर्ती प्रकिया की शुरूआत हो गयी है। एसबीआई द्वारा सीबीओ के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार SBI ने CBO के 1226 पदों पर भर्तियां जारी की हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो 29 दिसंबर तक आप फॉर्म भर सकते हैं। 29 दिसंबर के बाद आवेदन मान्य नहीं होगा। सीबीओ के पद पर अप्लाई करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनकी उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए और 30 साल से कम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, UKPSC में 455 पदों पर भर्ती..जल्दी करें अप्लाई

  • SBI CBO Recruitment Age Limit

    SBI CBO Recruitment 2021 Full Detail Age Limit and Selection Process
    1/ 2

    SC, ST, OBC या दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आप sbi.co.in या फिर sbi.co.in/careers पर जा कर जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगइन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और ऑनलाइन ही सारे जरूरी दस्तावेज जमा कराने हैं।

  • SBI CBO Recruitment 2021 Selection Process

    SBI CBO Recruitment 2021 Full Detail Age Limit and Selection Process
    2/ 2

    फॉर्म जमा करने के बाद आपको फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है। SC, ST या PWBD कैटेगरी साले अभ्यर्थियों के लिए कोई भी फीस नहीं तय की गई है। जनरल कैटेगरी वालों के लिए 750 फीस तय की गई है।