उत्तराखंड उधमसिंह नगरLeopard attacked Sumitra Devi in ​​Nanakmatta

उत्तराखंड: जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों को मिली खून से सनी लाश

सितारगंज के रनसाली रेंज में लकड़ी बीनने गई एक महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, खून से लथपथ मिला शव

Nanakmatta Sumitra Devi Leopard: Leopard attacked Sumitra Devi in ​​Nanakmatta
Image: Leopard attacked Sumitra Devi in ​​Nanakmatta (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती खबर चिंताजनक परिस्थितियों की ओर इशारा करती है। मानव वन्यजीव संघर्ष की ताजी ख़बर सितारगंज के रनसाली रेंज से सामने आई है। यहां वन क्षेत्र में लकड़ी बीनने गयी एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। हादसे के बाद से पूरे गांव में लोगों के बीच खौफ पसर गया है। वहीं वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खून से सना शव वन क्षेत्र से बरामद कर लिया है। हादसे के वक्त मृतका के साथ और भी कई महिलाएं मौजूद थीं। जब गुलदार ने महिला पर हमला किया तो उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया मगर गुलदार मृतका को घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच दहशत पसर गई है। कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है और समस्त गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान ग्राम मगरसड़ा निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी रुप सिंह के रूप में हुई है। वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ नानकमत्ता के रनसाली रेंज के सरौंजा वनबीट में लकड़ी बीनने गयी थी। उसके साथ उत्तरा देवी पत्नी ध्रुव सिंह व श्रीमंती देवी पत्नी सुखदेव सिंह भी थी। लकड़ी बीनने के दौरान अचानक वहां खूंखार गुलदार आ धमका और उसने लकड़ी बिनती हुई महिलाओं के झुंड के ऊपर हमला कर दिया। अन्य महिला तो गुलदार के हमले से बच गई मगर गुलदार ने सुमित्रा देवी को अपना निवाला बना डाला। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून के CRPF जवान ने हल्द्वानी में खुद को मारी गोली..साथी बोले- वो डिप्रेशन में था
सुमित्रा देवी गुलदार से बचने की जद्दोजहद करती रही मगर गुलदार इतना अधिक ताकतवर था कि उसकी ताकत के आगे वे कुछ नहीं कर पाईं। उनके साथ आई महिलाओं ने भी शोर मचाया, लेकिन सुमित्रा देवी को गुलदार वहां से घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। वहीं महिलाओं ने तुरंत ही ग्रामीणों और वन विभाग को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद वन अनुभाग अधिकारी गजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद मेहता, जमुनादत्त, चरन सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही दूर पर सुमित्रा देवी का शव खून से लथपथ पड़ा मिल गया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, हल्का चौकी इंचार्ज धीरेंद्र परिहार भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की लाश मगरसड़ा गांव के पास से बरामद हुआ है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद से पूरे गांव में ग्रामीणों के बीच में दहशत पसर गई है और ग्रामीण वन विभाग से गुलदार से निजात पाने की मांग कर रहे हैं।