उत्तराखंड नैनीतालUttarakhand police jawan Arun Maurya dies in Baghpat road accident

उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर..दर्दनाक हादसे में 1 जवान की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

कैदियों की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस टीम वापस नैनीताल आ रही थी कि तभी हादसा हो गया। जिसमें Uttarakhand Police के Jawan Arun Kumar Maurya की जान चली गई।

Uttarakhand Police : Uttarakhand police jawan Arun Maurya dies in Baghpat road accident
Image: Uttarakhand police jawan Arun Maurya dies in Baghpat road accident (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। जहां उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया।

Uttarakhand Police Jawan Baghpat Incident

बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ंत के बाद पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस आरक्षी की मौत हो गई। जबकि चार पुलिसकर्मी और 3 कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एसआई रमेश सिंह कांबोज, आरक्षी अरुण कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार व नवीन मंगलवार को तीन कैदियों को हरियाणा के जींद के कोर्ट में पेश करके नैनीताल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार शाम को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बागपत में एक ट्रक ने पुलिस के वाहन में टक्कर मार दी। इससे पुलिस का वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

ये भी पढ़ें:

हादसे में गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर खेकड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर आरक्षी अरुण कुमार मौर्य को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों और कैदियों का उपचार किया जा रहा है। जिन कैदियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर वापस लौट रही थी, उनमें मोनू उर्फ मंडी, अमित और अमरजीत उर्फ मीनू शामिल हैं। तीनों पर हत्या का आरोप है। कैदियों की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस टीम वापस नैनीताल आ रही थी कि तभी हादसा हो गया। उधर हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद उत्तराखंड के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अधिकारियों ने सड़क हादसे में आरक्षी Arun Kumar Maurya के निधन पर शोक जताया है।