उत्तराखंड देहरादूनuttarakhand jaunsar folk singer sanjana raj death

उत्तराखंड के संगीत जगत के लिए दुखद खबर, उभरती गायिका संजना की संदिग्ध हालत में मौत

उत्तराखंड के जौनसारी की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध हालात में हुई मौत, खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला शव। पढ़िए uttarakhand folk singer sanjana raj death news

uttarakhand folk singh sanjana raj death: uttarakhand jaunsar folk singer sanjana raj death
Image: uttarakhand jaunsar folk singer sanjana raj death (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के संगीत जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।

uttarakhand jaunsar folk singer sanjana raj death

जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित घर की है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी।

sanjana raj death news police investigation

पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि संजना अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 22 वर्ष की संजना दास जौनसार क्षेत्र की लोक गायिका थीं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। संजना यहां एक कंपनी में काम भी करती थीं। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस प्राथमिक पड़ताल के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है मगर फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

  • uttarakhand folk singer sanjana raj death

    uttarakhand folk singer sanjana raj death
    1/ 2

    पुलिस का कहना है कि हमे इसको आत्महत्या ही मान रहे हैं लेकिन मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि संजना के साथ दो माह से एक युवक भी रहता था। दोनों लिव इन में रहते थे या सिर्फ दोस्त थे, इस बात की भी जांच की जा रही है। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि युवक का नाम अंकित है। वह यहां ऑफिस में काम करता है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

  • jaunsar folk singer sanjana raj

    jaunsar folk singer sanjana raj
    2/ 2

    बेहद कम उम्र की जौनसार बावर की उभरती हुईं लोक गायिका संजना ने वर्ष 2009 में गायिकी के क्षेत्र में कदम रख दिया था और क्षेत्र में धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ी। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर अपनी आवाज का लोहा मनवाया है और लोगों के दिलों में राज किया है। संजना राज क्षेत्र की उभरती हुई लोक गायिका थीं। यू ट्यूब पर अपलोड किए गए उनके गीत देवा बिजिटा, लोक हारुल, तेरी शादी री चिठ्ठी को हजारों लोगों द्वारा पसंद किया गया है। वह एक हंसमुख और खुशमिजाज स्वभाव की थीं। उनका यूं जाना उत्तराखंड की लोक संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है।