उत्तराखंड देहरादूनbike woman collision in dehradun dalanwala

देहरादून में भयानक हादसा, कई फीट हवा में उठली महिला, टूट गए दो पैर..देखिए वीडियो

तेज रफ्तार वाली बाइक का कहर, टक्कर से कई फीट हवा में उछली महिला, दोनों हाथ पैर टूटे..देखिए वीडियो

dehradun dalanwala bike hadsa video: bike woman collision in dehradun dalanwala
Image: bike woman collision in dehradun dalanwala (Source: Social Media)

देहरादून: खाली सड़कों पर फुल स्पीड में बाइक दौड़ाने वाले कई लोग अक्सर देखने को मिल जाते हैं।

bike woman collision in dehradun

इनमें से अधिकतर लोग कम उम्र के लड़के होते हैं जो ट्रैफिक नियमों की आए दिन अवहेलना करते हैं। यह सड़कों पर इतनी तेज बाइक चलाते हैं कि इनके साथ ही सड़क पर चलने वाले लोगों की जान के ऊपर भी खतरा मंडराया रहता है। ऐसा ही कुछ देहरादून में देखने को मिला। थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत मॉडल कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने दूध लेने जा रही महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। देहरादून पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला काफी दूर तक बाइक के साथ घिसटती चली गई। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। वहीं महिला के परिजनों द्वारा बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी गई और पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है। साथ ही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल शक्ति सिंह निवासी मॉडल कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी रेनू मंगलवार शाम को डेयरी से दूध लेने जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने रेनू को टक्कर मार दी। टक्कर लगने की जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से रेनू को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके से बाइक सवार फरार हो गया। थाना डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि घायल महिला के पति शक्ति सिंह द्वारा तहरीर दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज से युवक की तलाश कर रही है। ।

सब्सक्राइब करें: