उत्तराखंड चमोली4 dead bodies found in river in Chamoli district

गढ़वाल:कल लापता हुआ थे 4 बच्चे, आज नदी में मिली चारों की लाश…इलाके में हड़कंप

ये चारों बच्चे शुक्रवार से लापता थे। परिजन उनके घर लौट आने की राह देख रहे थे, लेकिन बच्चों को लेकर कोई खबर नहीं मिली। अब बच्चों के शव मिले हैं।

chamoli 4 dead body ib river: 4 dead bodies found in river in Chamoli district
Image: 4 dead bodies found in river in Chamoli district (Source: Social Media)

चमोली: सीमांत जिले चमोली से एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। बीते दिन यहां एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, अब यहां के देवाल क्षेत्र से भी एक बुरी खबर आई है।

4 dead bodies found in river in Chamoli district

यहां कलसिरी गांव के पास बहने वाली कैल नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। माता-पिता गहरे सदमे में हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा, अंशुल पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह बिष्ट और गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह शामिल हैं। गौरव का परिवार ओडर गांव में रहता है, जबकि प्रियांशु, धरागांव का रहने वाला था। इसी तरह अनिल मिश्रा का परिवार इच्छोली और अंशुल का परिवार सोड़िग सरकोट में रहता है।

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि ये चारों बच्चे शुक्रवार से लापता थे। परिजन उनके घर लौट आने की राह देख रहे थे, लेकिन बच्चों को लेकर कोई खबर नहीं मिली। माता-पिता बेहद परेशान थे। पुलिस को भी सूचना दी गई। इस बीच शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने कैल नदी में बच्चों के शव देखे तो वो सन्न रह गए। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई। बदहवास परिजन भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों बच्चों के शवों को नदी से निकाला। अचानक हुई इस घटना में चार घरों के चिराग बुझ गए। इलाके में मातम पसरा है। फिलहाल खबर को लेकर पूरी सूचना नहीं मिल पाई है। हम खबर पर बने हुए हैं। घटना से जुड़ी नई जानकारी मिलने पर खबर अपडेट कर दी जाएगी।