रुद्रप्रयाग: Rudraprayag जिले के बदरीनाथ नेशनल हाईवे से सटे खांकरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सम्राट होटल के पास मोलदा गदेरे में डूबने से 21 वर्षीय छात्र अंशुल की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया है।
21-year-old student drowns to death
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र के कोठड़ा, गांव निवासी 21 वर्षीय अंशुल श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के साथ मोलदा गदेरे में नहाने गया था। नहाते समय अंशुल गदेरे में डूब गया। अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। जहां देखते ही देखते अंशुल अपने दोस्तों की आंखों के सामने से ओझल हो गया। जिसके बाद उसके साथियों में हडकंप मच गया, उन्होंने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया शव
घटना की सूचना मिलते ही State Disaster Response Force की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव गदेरे से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को करीब तीन किलोमीटर पैदल रास्ते से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शोक और दहशत का माहौल
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक अंशुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।