उत्तराखंड टिहरी गढ़वालA dumper fell into a ditch in Tehri Garhwal

Uttarakhand news: गढ़वाल में भीषण हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर; 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Tehri Garhwal के क्यारी गांव के ऊपर वाहन पर ब्रेक नहीं लग पाया। चढ़ाई काफी ज्यादा थी और डंपर बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा।

Tehri Garhwal News: A dumper fell into a ditch in Tehri Garhwal
Image: A dumper fell into a ditch in Tehri Garhwal (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। आए दिन किसी न किसी हादसे में लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों पर सफर के दौरान संभलकर चलें। आज बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से आ रही है।

Dumper fell into a ditch in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल के क्यारी गांव के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित हुआ और गहरी खाई में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक UK09CA-0639 नंबर का डंपर हादसे का शिकार हुआ है। ये डंपर लम्बबगांव के अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा का है। अभिषेक ने ट्रक चलाने के लिए ड्राइवर सूरज राठौड़ को रखा था। बताया जा रहा है कि ट्रक कहीं से माल खाली करवाकर वापस लौट रहा था। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

Tehri Garhwal dumper accident

ट्रक में सूरज और रौणिया गांव का गजेंद्र करांगड़ भी था। क्यारी गांव के ऊपर वाहन पर ब्रेक नहीं लग पाया। चढ़ाई काफी ज्यादा थी और डंपर बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत-बचाव कार्य चलाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

1. गजेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष
2- सूरज राठौड़ निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 वर्ष वाहन चालक