उत्तराखंड उधमसिंह नगरTruck-bike collision in Kichha Udham Singh Nagar

Uttarakhand: पार्टी से घर लौट रहे थे एक ही गांव के दो लोग, ट्रक से टकराई बाइक.. दोनों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand: दोनों ही लोग रामपुर के लखीमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

US Nagar Road Accident: Truck-bike collision in Kichha Udham Singh Nagar
Image: Truck-bike collision in Kichha Udham Singh Nagar (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई बड़ा हादसा होता है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं।

Truck-bike collision in Kichha

हमारी आपसे अपील है कि सड़क पर हमेशा संभलकर ही वाहन चलाएं। अब जो खबर आ रही है, वो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से है। यहां एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकराई और हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों ही लोग पंतनगर से किच्छा की तरफ आ रहे थे। दोनों ही लोग पार्टी से घर लौट रहे थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

Udham Singh Nagar truck-bike collision

दोनों ही लोग रामपुर के लखीमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दूसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद से दोनों ही व्यक्तियों के गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों की मांग है कि रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।