उत्तराखंड उधमसिंह नगरDeadly Road Accident in Sitarganj

Uttarakhand News: सितारगंज में मौत का तांडव! 3 युवकों की जान लेकर गायब हो गया वाहन, किशोर की हालत भी गंभीर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सितारगंज में सिडकुल मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Sitarganj Road Accident: Deadly Road Accident in Sitarganj
Image: Deadly Road Accident in Sitarganj (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: सिडकुल मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Deadly Road Accident in Sitarganj

जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार को देर रात सितारगंज के सिडकुल मार्ग पर मलपुरी के पास एक अज्ञात वाहन ने दूसरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घायल और मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में दम तोड़ने वाले युवकों की पहचान सुल्तान (24), नाजिम (16) और शादाब (26) के रूप में हुई। वहीं इस हादसे में घायल हुए किशोर की पहचान 15 वर्षीय कैफ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

हिट एंड रन केस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूपेंद्र सिंह धोनी ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। जानकारी मिली है कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हिट एंड रन का मामला माना जा रहा है। वहीं, जिस वाहन में युवक सवार थे, उसे गुलफाम चला रहा था, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुट गई है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।