ऋषिकेश: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि आए दिन कहीं ना कहीं कोई बड़ा हादसा हो रहा है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं।
Vishwanath Seva bus overturned in Tehri
इस बीच अगली खबर टिहरी गढ़वाल से है। यहां विश्वनाथ सेवा की बस पलटने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस उत्तरकाशी से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस कांडीखाल के डाबरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
ये भी पढ़ें:
पुलिस ने जानकारी दी कि ये हादसा शुक्रवार शाम करीब 3:40 बजे हुआ। बस नंबर UK14 PA 9953 उत्तरकाशी से ऋषिकेश के लिए निकली थी। डाबरी के पास बस बेकाबू होकर सड़क से 3 मीटर नीचे पलट गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी वक्त नहीं गंवाया और तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है। Tehri Garhwal Vishwanath Bus में कुल 30 लोग सवार थे। बाकी यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया गया है। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों में ड्राइव करते वक्त सावधानी बरतें।