उत्तराखंड हल्द्वानीHaldwani Student Death Mystery After Sharing Phone Password

उत्तराखंड: दोस्त को पासवर्ड भेजा, फिर हो गई खामोश… 24 वर्षीय युवती की मौत से सनसनी

Haldwani News: हल्द्वानी के काठगोदाम में 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी। मौत से पहले दोस्त को मोबाइल पासवर्ड भेजने से मामला और उलझ गया, पुलिस जांच में जुटी।

Haldwani girl death case: Haldwani Student Death Mystery After Sharing Phone Password
Image: Haldwani Student Death Mystery After Sharing Phone Password (Source: Social Media)

हल्द्वानी: Haldwani के काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके में 24 वर्षीय युवती दिव्या आर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और कई सवाल खड़े कर रही है।

Haldwani Student Death Mystery After Sharing Phone Password

जानकारी के अनुसार दिव्या आर्या एमबीजी कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा थीं और अपने परिवार के साथ रहती थीं। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता की करीब एक साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। मां घरों में काम कर किसी तरह अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे में दिव्या भी परिवार के लिए एक बड़ा सहारा मानी जा रही थीं।

आखिरी मैसेज ने बढ़ाई रहस्य की गुत्थी

बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल की रात दिव्या ने परिवार के साथ सामान्य तरीके से खाना खाया और अपने कमरे में चली गईं। इसी दौरान उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपना मोबाइल पासवर्ड भेजा। यह मैसेज मिलते ही दोस्त को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और उसने दिव्या को लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने करीब 40 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

कमरे में मिली अचेत, अस्पताल में मौत

चिंतित होकर दोस्त दिव्या के घर पहुंचा, जहां का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। दिव्या अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें हल्द्वानी के बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और उसके मैसेज, कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

हर एंगल से हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आया है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल फोन से मिले सुराग इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।