उत्तराखंड देहरादूनTwo cars caught fire in Vikasnagar Dehradun

Dehradun: देहरादून में शादी के जश्न के बीच कोहराम, आतिशबाजी से दो कारों में लगी भीषण आग; देखिए वीडियो

Dehradun news: शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब बारात के स्वागत में की जा रही आतिशबाजी से एक बड़ा हादसा हो गया। देखिए वीडियो

Dehradun car fire: Two cars caught fire in Vikasnagar Dehradun
Image: Two cars caught fire in Vikasnagar Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के विकासनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब बारात के स्वागत में की जा रही आतिशबाजी से एक बड़ा हादसा हो गया।

Two cars caught fire in Vikasnagar

विकासनगर के जीवनगढ़ में मौजूद गोल्डन लीफ वेडिंग प्वाइंट में बारातियों के स्वागत के दौरान धड़ल्ले से पटाखे छोड़े जा रहे थे। लेकिन कुछ ही पलों में यही जश्न तबाही का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि पटाखों से निकली चिंगारी पास में पड़ी सूखी घास पर गिरी। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आगे देखिए वीडियो..

ये भी पढ़ें:

Vikasnagar car fire

आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग में खड़ी दो कारें उसकी चपेट में आ गईं और पल भर में धू-धू कर जलने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई, लेकिन आग की भयावहता के आगे कोई कुछ नहीं कर सका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों की दोनों कारें पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थीं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।