उत्तराखंड बागेश्वरEarthquake could strike Uttarakhand at any time

उत्तराखंड के एक जिले में बार-बार भूकंप, 10 दिन में 4 बार डोली धरती; वैज्ञानिकों को बड़े खतरे का डर

Uttarakhand earthquake:10 दिन में ये चौथी बार है, जब बागेश्वर की धरती भूकंर से डोली हो। अप्रैल महीने की शुरुआत में भी यहां भूकंप आया था।

Bageshwar earthquake: Earthquake could strike Uttarakhand at any time
Image: Earthquake could strike Uttarakhand at any time (Source: Social Media)

बागेश्वर: उत्तराखंड को लेकर भूगर्भ वैज्ञानिक बार बार चेतावनियां जारी करते हैं। यहां बार बार आ रहे छोटे भूकंप वैज्ञानिकों की परेशानी का सबब बने हुए हैं।

Earthquake could strike Uttarakhand at any time

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये छोटे भूकंप कभी भी एक विनाशकारी भूकंप का रूप ले सकते हैं। आज उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। 10 दिन में ये चौथी बार है, जब बागेश्वर की धरती भूकंर से डोली हो। अप्रैल महीने की शुरुआत में भी यहां भूकंप आया था। अब 19 अप्रैल को यहां भूकंप के 3 झटके महसूस हुए। यानी कुल मिलाकर 10 दिन में 4 बार भूकंप के झटके इस जिले में महसूस किए गए हैं। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 और जोन 6 में आता है। यहां धरती के नीचे असीमित ऊर्जा पनप रही है। ये ऊर्जा छोटे छोटे रूप में फिलहाल बाहर निकल रही है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। कभी भी ये छोटे छोटे भूकंप एक विनाशकारी भूकंप का रूप ले सकते हैं। ये भूकंप करीब 8 रिक्टर स्केल तक का हो सकता है। देहरादून की वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक अंदेशा जता चुके हैं कि पहाड़ों में और भी विनाशकारी स्थिति हो सकती है। इसलिए उत्तराखंड के लोगों को सावधान और बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर पर धरती के दोहन पर हर हाल में रोक लगानी होगी।