उत्तराखंड रुद्रपुरscooter-Scorpio collision in the Tanda forest in Rudrapur three died

उत्तराखंड: पार्टी से लौट रहे थे 3 दोस्त, जंगल में स्कॉर्पियों कार से भिड़ंत; तीनों की दर्दनाक मौत

Rudrapur news: टांडा के जंगल में एक स्कॉर्पियो कार की स्कूटी से भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई।

Rudrapur Scorpio Scooty collision: scooter-Scorpio collision in the Tanda forest in Rudrapur three died
Image: scooter-Scorpio collision in the Tanda forest in Rudrapur three died (Source: Social Media)

रुद्रपुर: उत्तराखंड में हादसों पर लगाम लगाना मुश्किल साबित हो रहा है। आए दिन किसी सड़क हादसे में किसी की मौत हो रही है। इस बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक दुखद खबर सामने आई है।

Scooter-Scorpio collision in Rudrapur

यहां टांडा के जंगल में एक स्कॉर्पियो कार की स्कूटी से भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जसपुर का रहने वाला अनिकेत अपने दोस्तों रोहन और आकाश के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। विवाह समारोह हल्द्वानी में था। रात को तीनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक दोस्त का मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

इसके बाद तीनों एक बार फिर से हल्द्वानी की तरफ जाने लगे। बताया जा रहा है कि तीनों जब संजय नगर से दो किलोमीटर आगे टांडा के जंगलों की तरफ पहुंचे तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में तीनों ही दोस्त अनिकेत, रोहन और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के भी एयरबैग खुल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में खबर की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी। तीनों की दोस्तों की मौत हो चुकी थी। तीनों युवकों के परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिवारों में कोहराम मच गया।