हल्द्वानी: उत्तराखंड में जगह जगह रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। वाहनों की रफ्तार लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ रही है।
Girl died after being hit by a roadways in Haldwani
इसी से जुड़ी एक दुखद खबर उत्तराखंड के हल्द्वानी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर चल रही 4 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से घर की तरफ लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर जमकर पथराव किया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के गुस्से को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मासूम बच्ची का नाम कनक था। उसके पिता जीवन इलाके में ही मजदूरी का काम करते हैं। कनक की मां राजकुमारी अपनी बेटी को लेकर आंगनबाड़ केंद्र जा रही थी। इसी दौरान ये दुर्घटना हुई। आगे पढ़िए...
ये भी पढ़ें:
घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही बस पर पथराव भी किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। साथ ही शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी जीवन लाल रानीबाग क्षेत्र में मज़दूरी करते हैं। जीवन की पत्नी रामकुमारी सोमवार दोपहर 12 बजे करीब चार साल की बेटी कनक को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर आ रही थी। इसी दौरान रोडवेज बस ने कनक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।