उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के Gadarpur क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Man Found Dead in Gadarpur After Domestic Dispute Over Gas Cylinder
पुलिस के अनुसार, गदरपुर के पिपलिया नंबर एक निवासी 29 वर्षीय किशन विश्वास फॉल्स सीलिंग का काम करते थे। बीते कुछ दिनों से उनका अपनी पत्नी रीना के साथ घर में रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी का कहना था कि सिलिंडर आने के बाद ही खाना बन पाएगा। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। विवाद के बाद किशन विश्वास गुस्से में घर की छत पर बने कमरे में चले गए। कुछ समय बाद उन्होंने कमरे में फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब उनकी मां छत पर पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और सभी स्तब्ध रह गए। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
परिजनों ने तुरंत किशन को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशन विश्वास चार भाई-बहनों में से एक थे। उनकी शादी करीब आठ साल पहले रीना से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।