उत्तराखंड नैनीतालLeopard Collides with Moving Bike in Bhimtal

Uttarakhand News: रात के अंधेरे में हुई जोरदार टक्कर, नैनीताल में बाइक में फंस गया गुलदार

Uttarakhand News: भीमताल में देर रात तेंदुए और बाइक की टक्कर से हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद तेंदुआ बाइक में फंस गया और मौके पर अफरातफरी मच गई… दंपति बाल-बाल बच गए।

Bhimtal leopard accident: Leopard Collides with Moving Bike in Bhimtal
Image: Leopard Collides with Moving Bike in Bhimtal (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड के भीमताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया। यहां एक गुलदार की एक तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Leopard Collides with Moving Bike in Bhimtal

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान भीमताल के खुटानी इलाके में तेजी से सड़क पार कर रहा एक तेंदुआ अचानक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद तेंदुआ बाइक में ही फंस गया और घायल अवस्था में छटपटाता रहा। यह नजारा देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। बाइक चला रहे व्यक्ति ने हालात को समझते हुए तुरंत अपनी पत्नी के साथ पास की एक दुकान में जाकर खुद को सुरक्षित किया। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई और वे तेंदुए के हमले से बच गए। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार, तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। साथ ही रानीबाग से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल तेंदुए को प्राथमिक उपचार के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वन विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।