उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालYouth Found Dead Under Bridge After Viral Video

Uttarakhand: सतपुली में हड़कंप, युवक ने पुल से लटककर दी जान; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में एक 20 वर्षीय युवक का शव पुल के नीचे मिला है। युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने सतपुली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच उच्च स्तर पर शुरू कर दी गई है।

Satpuli youth death case: Youth Found Dead Under Bridge After Viral Video
Image: Youth Found Dead Under Bridge After Viral Video (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: Satpuli क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF व फायर सर्विस की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची Forensic Science Laboratory (FSL) टीम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Youth Found Dead Under Bridge After Viral Video

मृतक की पहचान Pankaj Kumar (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना ने नया मोड़ तब लिया जब मृतक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में युवक ने सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है और लोगों के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की बाइक सीज कर दी थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पंकज अपनी बाइक से बेहद लगाव रखता था और बाइक चलाना उसका जुनून था। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “@BORN_2_RIDING” नाम भी लिखा हुआ था, जो उसके इस शौक को दर्शाता है। आगे देखिये विडियो..

ये भी पढ़ें:

मानसिक रूप से तनाव में था पंकज

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को पुलिस ने पंकज को नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़ा और चालान करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी। इसके बाद वह मानसिक रूप से तनाव में था। शनिवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में उसकी मां Pushpa ने घर की छत से पुल के नीचे एक शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। पूरे घटनास्थल की जांच की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए Sarvesh Panwar ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी है। साथ ही थानाध्यक्ष सतपुली को अग्रिम आदेश तक लाइन हाजिर कर दिया गया है। SSP ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी वीडियोग्राफी के साथ कराई जा रही है। आगे विडियो भी देखिये..

चिकित्सक को टक्कर मारी थी टक्कर

पुलिस के अनुसार, 1 मई को पंकज शराब के नशे में बाइक चला रहा था और उसने एक स्थानीय चिकित्सक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने नियमों के तहत बाइक सीज की थी। पुलिस का यह भी कहना है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और किसी ने कानूनी कार्रवाई की इच्छा नहीं जताई। फिलहाल पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, जिसमें युवक द्वारा लगाए गए आरोप भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सब्सक्राइब करें: