उत्तराखंड चमोलीLightning Strike Kills 500 Goats in Chamoli

आसमान से गिरी आफत! चमोली में बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों पर टूटा संकट

उत्तराखंड के चमोली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 500 बकरियों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों को भारी नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Chamoli lightning strike news: Lightning Strike Kills 500 Goats in Chamoli
Image: Lightning Strike Kills 500 Goats in Chamoli (Source: Social Media)

चमोली: जनपद चमोली के गौणा-भनाली तोक में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई।

Lightning Strike Kills 500 Goats in Chamoli

चमोली जिले के विकासखंड दशोली की निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक में अचानक हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है और प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हादसे में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल समेत कई भेड़पालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि एक ही झटके में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई। अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। सभी प्रभावित भेड़पालकों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
India Meteorological Department द्वारा 3, 4 और 5 मई 2026 के लिए चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी। देर रात से जिले में मौसम खराब बना हुआ है और हल्की बारिश भी जारी है, इसी बीच यह हादसा हुआ। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भनाली तोक क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की लगभग 500 बकरियों की मौत की सूचना मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। निजमुला घाटी चमोली जिले में भेड़ पालन का सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है। यहां के ग्रामीणों की आजीविका मुख्य रूप से इसी पर निर्भर करती है। ऐसे में इस घटना ने कई परिवारों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।

अन्य जिलों में भीखतरा

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की आशंका जताई गई है। इनमें Dehradun, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।