नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बीएससी तृतीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
BSc Student Found Dead Under Mysterious Circumstances
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब छात्रा ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा, जहां छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
कोतवाल हेम चन्द्र पंत के अनुसार, अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। बताया जा रहा है कि छात्रा नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और 12वीं की परीक्षा में अपने स्कूल की टॉपर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में भी थी। इस घटना के बाद छात्रा के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। लोग इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं।