चमोली: Badrinath National Highway पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। Langasu के पास एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार दो कारें आपस में भिड़ गईं, जिससे दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए।
Eight Injured After Two Cars Collide on Badrinath Highway
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार Tata Nexon अचानक अनियंत्रित हो गई और बदरीनाथ की ओर जा रही Maruti Suzuki Ertiga से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
Langasu Police Chowki की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और घायलों को एंबुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान
हादसे में घायल लोगों में योगेश (28), सुनेपाल सिंह, विजय (34), अभय प्रताप (24), सुमित (30) और अजीत (24) शामिल हैं। ये सभी Moradabad के समधी शिवपुरी ढोलारी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा कुलदीप सिंह राणा (62), यशोदा देवी (75) और सतीश (42) भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को Sub District Hospital Karnaprayag में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीएमएस Dr. B.P. Purohit ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।