उत्तराखंड चमोलीMassive Landslide Hits Niti-Malari Highway in Chamoli

Uttarakhand News: चमोली में खौफनाक लैंडस्लाइड, बिना बारिश दरक गई पूरी पहाड़ी

Chamoli News: नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे भारी भूस्खलन हुआ और मार्ग बंद हो गया। घटना के बाद कई गांवों का संपर्क कट गया है।

Chamoli landslide news: Massive Landslide Hits Niti-Malari Highway in Chamoli
Image: Massive Landslide Hits Niti-Malari Highway in Chamoli (Source: Social Media)

चमोली: Chamoli जिले में स्थित Niti-Malari National Highway पर शनिवार को बड़ा भूस्खलन हो गया। हैरानी की बात यह रही कि यह घटना बिना बारिश के हुई। देखते ही देखते पूरी पहाड़ी भरभराकर सड़क पर आ गिरी और चारों ओर धूल और धुएं का गुबार फैल गया। इस खौफनाक मंजर को स्थानीय लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया।

Massive Landslide Hits Niti-Malari Highway in Chamoli

जानकारी के अनुसार हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। भूस्खलन के बाद नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और Border Roads Organisation (BRO) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि इसी वजह से क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आमतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं मानसून के दौरान भारी बारिश में ज्यादा देखने को मिलती हैं। बारिश के समय पहाड़ दरकने से सड़कें बंद हो जाती हैं और कई बार वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ जानमाल का भी नुकसान होता है। ऐसे में मानसून शुरू होने से पहले हुई इस घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।