देहरादून: Uttar Pradesh के कानपुर निवासी एक युवक की नवविवाहिता पत्नी चलती ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और महिला की तलाश के लिए कई स्तरों पर जांच की जा रही है।
Newly Married Woman Missing from Moving Train
जानकारी के अनुसार कानपुर के Naubasta निवासी Manish Agrahari ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 5 मई को अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ Dehradun से Ghaziabad जा रहे थे। दोनों Nanda Devi Express ट्रेन में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गई। शुरुआत में मामले में Laksar कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग न मिलने के बाद पुलिस ने मामले को अपहरण की धाराओं में दर्ज कर लिया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिवार लगातार महिला की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहा है। महिला की तलाश में पुलिस ने एक विशेष टीम को Muzaffarnagar भेजा है। पुलिस रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि महिला की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
Praveen Singh Koshyari ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।