उत्तराखंड उत्तरकाशीMulayam Singh Yadav younger son Prateek passes away

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन, गढ़वाल के इस जिले से था खास नाता

Prateek Yadav death: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद उत्तरकाशी के सैंणी गांव में शोक की लहर है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव का मायका उत्तराखंड में है।

Prateek Yadav death: Mulayam Singh Yadav younger son Prateek passes away
Image: Mulayam Singh Yadav younger son Prateek passes away (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनकी पत्नी Aparna Yadav का उत्तराखंड से खास रिश्ता होने के कारण प्रदेश में भी लोग दुखी हैं।

Mulayam Singh Yadav's younger son Prateek passes away

दरअसल, मृतक प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव का मायका मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के सैंणी गांव में स्थित है। उनका जन्म वर्ष 1990 में Lucknow में हुआ था। उनके पिता Arvind Singh Bisht उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं, जबकि उनकी मां अम्बी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। दोनों लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे थे, जिसके बाद परिवार की सहमति से उनका विवाह हुआ। प्रतीक यादव राजनीति से अपेक्षाकृत दूर रहे, जबकि अपर्णा यादव लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं।

सैंणी गांव में पसरा मातम

प्रतीक यादव के निधन के बाद सैंणी गांव में शोक का माहौल है। गांव के लोग इस खबर से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतीक यादव के अचानक निधन से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अपर्णा यादव का गांव से हमेशा जुड़ाव रहा है और इस दुख की घड़ी में पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है।

समाजवादी पार्टी से बीजेपी तक का सफर

अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 में Samajwadi Party के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें Rita Bahuguna Joshi से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने Bharatiya Janata Party जॉइन कर ली। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।