उत्तराखंड पिथौरागढ़Bike falls into deep ditch in Pithoragarh

पहाड़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बाइक; एक ही गांव के दो युवकों की मौत..1 की हालत नाजुक

बाइक सीधे 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। घटना के वक्त पुलिस भी गश्त पर निकली हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया।

Pithoragarh Thal accident: Bike falls into deep ditch in Pithoragarh
Image: Bike falls into deep ditch in Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी की मौत की खबर सामने आ रही है। इस बीच पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है।

Bike falls into a deep ditch in Pithoragarh

यहां थल-पिथौरागढ़ रोड पर एक बाइक 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। बाइक पर एक ही गांव के तीन युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीसरे युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। तीनों ही युवक मालसीमा गांव के रहने वाले थे। हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मुवानी से थल की ओर जा रहे थे। इस बीच थल तहसील मुख्यालय से सात किमी पहले चोपाड़ा मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

बाइक सीधे 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। घटना के वक्त पुलिस भी गश्त पर निकली हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया। तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लाया गया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान प्रदीप ज्याला और 19 वर्षीय बाबी सिंह देऊपा के रूप में हुई है। तीसरे युवक बलवंत सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मालासीमा गांव में मातम पसर गया। घरों के चिराग के बुझने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हमारी भी आपसे अपील है कि पहाड़ों में सफर करते समय बेहद सावधानी बरतें।