ऋषिकेश: तपोवन क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नोएडा से दोस्तों के साथ घूमने आए 21 वर्षीय युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ सच्चा धाम के पास गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
Noida Tourist Drowns in Ganga at Rishikesh Tapovan
थाना मुनि की रेती पुलिस के अनुसार दिल्ली से छह दोस्त दो दिन पहले ऋषिकेश घूमने आए थे। रविवार सुबह सभी दोस्त सच्चा धाम के पास गऊघाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चंदन यादव तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि तपोवन गऊघाट के पास एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम, State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लंबे प्रयास के बाद युवक को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को All India Institute of Medical Sciences (एम्स ऋषिकेश) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान Chandan Yadav (21) पुत्र राम अवतार निवासी सेक्टर-63 जितेंद्र कॉलोनी, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
Tapovan Rishikesh Accident: गंगा में बढ़ रहा खतरा
गर्मियों के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक Rishikesh और तपोवन क्षेत्र में घूमने पहुंचते हैं। लेकिन गंगा नदी के तेज बहाव और गहरे पानी के कारण अक्सर हादसे सामने आते रहते हैं। प्रशासन लगातार पर्यटकों से सावधानी बरतने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में स्नान न करने की अपील करता रहा है। स्थानीय पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। विशेष रूप से मानसून और गर्मियों में नदी का बहाव अचानक तेज हो सकता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: