उत्तराखंड रुद्रप्रयागSudden Storm in Tungnath-Chopta Claims Two Lives

तुंगनाथ-चोपता में मौसम का कहर: तेज तूफान में दो सगे भाइयों की मौत, कई लोग फंसे.. चला रेस्क्यू अभियान

तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और खराब मौसम ने तबाही मचा दी। हादसे में लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित निकाला।

Tungnath Chopta Storm News: Sudden Storm in Tungnath-Chopta Claims Two Lives
Image: Sudden Storm in Tungnath-Chopta Claims Two Lives (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: Tungnath Temple और Chopta क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम ने भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी, तूफान और खराब मौसम के कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कई पर्यटक और स्थानीय लोग रास्तों में फंस गए, जिसके बाद प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Sudden Storm in Tungnath-Chopta Claims Two Lives

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, Rudraprayag को शाम करीब 4:17 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक आए तूफान और प्रतिकूल मौसम के कारण कई लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और एंबुलेंस सेवा की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। डीडीआरएफ टीम ने दो गंभीर रूप से घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए Community Health Centre Ukhimath भेजा गया।

लखनऊ के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

इस हादसे में Abhishek Vajpayee और Abhinav Vajpayee नामक दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक लखनऊ के निवासी थे और तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में भ्रमण के लिए आए हुए थे। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

इनके अलावा हादसे में Rajan Mishra और Shubham Shukla घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

ऊखीमठ थाना प्रभारी Manoj Negi ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान और खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों के शवों को कानूनी कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। Nandan Singh Rajwar ने कहा कि प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Chamoli District में भी दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज गर्जना, बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया।

नारायणबगड़ में उफान पर आया केवर गदेरा

Narayanbagar बाजार से होकर बहने वाला केवर गदेरा तेज बारिश के कारण अचानक उफान पर आ गया। कुछ ही समय में जलस्तर तेजी से बढ़ गया और गदेरे का मटमैला पानी Pindar River तक पहुंच गया। अचानक बढ़े जलस्तर को देखकर बाजार और आसपास मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन के अनुसार किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

बारिश से जंगलों की आग पर लगी रोक

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तेजी से बारिश हुई, उससे ऐसा लगने लगा जैसे मानसून समय से पहले पहुंच गया हो। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कई दिनों से धधक रहे जंगलों की आग भी काफी हद तक शांत हो गई है।