उत्तराखंड चमोली3 dead in Tragic Accident in Chamoli

Uttarakhand news: गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, 400 मीटर खाई में गिरी कार; 3 लोगों की मौत

चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग मार्ग पर एक ईको कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। देहरादून से शव लेकर गांव लौट रहे परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Chamoli Road Accident: 3 dead in Tragic Accident in Chamoli
Image: 3 dead in Tragic Accident in Chamoli (Source: Social Media)

चमोली: Chamoli District में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर ल्वाणी के पास एक ईको कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

3 dead in Tragic Accident in Chamoli

जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी परिवार अपने एक परिजन के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए देहरादून से गांव ला रहा था। मृतक भजन सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके शव को निजी एम्बुलेंस से गांव भेजा जा रहा था, जबकि परिवार के सदस्य एक ईको वैन में सवार होकर पीछे-पीछे लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सड़क से सीधे नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। राहत दल ने घंटों की मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मृतकों की पहचान

बलबीर सिंह (52 वर्ष), पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम बांक, लोहाजंग
शांति देवी (48 वर्ष), पत्नी स्व. बलबीर सिंह
आंशु बिष्ट (18 वर्ष), पुत्र बलबीर सिंह
हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान

कविता देवी (32 वर्ष), पत्नी खुशाल सिंह
मयंक सिंह (8 वर्ष), पुत्र खुशाल सिंह
रोशनी (18 वर्ष), पुत्री लक्ष्मण सिंह
चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस और डीडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही देवाल के उप निरीक्षक संदीप देवरानी ने थराली थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और डीडीआरएफ टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्राम बांक और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। जिस परिवार पर पहले ही एक सदस्य की मृत्यु का दुख था, उसी परिवार पर यह दूसरी बड़ी त्रासदी टूट पड़ी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।