उत्तराखंड हरिद्वारRajasthan Pilgrim Killed 16 Injured in Haridwar Bus Accident

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की बस पलटी; 1 महिला की मौत..16 घायल

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में नागौर की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 16 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Haridwar Bus Accident: Rajasthan Pilgrim Killed 16 Injured in Haridwar Bus Accident
Image: Rajasthan Pilgrim Killed 16 Injured in Haridwar Bus Accident (Source: Social Media)

हरिद्वार: Haridwar के सप्तऋषि क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Rajasthan Pilgrim Killed, 16 Injured in Haridwar Bus Accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में राजस्थान से आए श्रद्धालु सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे थे। उसी दौरान सप्तऋषि क्षेत्र में उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में Rajasthan के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आई थी। हादसे में करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डंपर भी हुआ अनियंत्रित, ढाबे में घुसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। घटना से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि ढाबे में मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया गया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। हरिद्वार में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस तरह की दुर्घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: