उत्तराखंड रुद्रपुरRudrapur Tenant Found Dead Inside Locked House

उत्तराखंड: नाक-मुंह से बह रहा था खून, बंद मकान से मिला किराएदार का शव.. क्षेत्र में हड़कंप

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा बिहार कॉलोनी में बंद मकान से 48 वर्षीय किरायेदार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rudrapur Breaking News: Rudrapur Tenant Found Dead Inside Locked House
Image: Rudrapur Tenant Found Dead Inside Locked House (Source: Social Media)

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा बिहार कॉलोनी में एक बंद मकान से किरायेदार का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Rudrapur Tenant Found Dead Inside Locked House

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 48 वर्षीय कमलेश चंद्र दुबे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे। वह पिछले कई वर्षों से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की कृष्णा बिहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कमलेश काफी समय से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो फर्श पर पड़े थे कमलेश

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने बंद लोहे के गेट से अंदर झांककर देखा तो कमलेश कमरे के फर्श पर पेट के बल पड़े हुए थे। इसके बाद डायल-112 की सहायता से पुलिस ने गेट खुलवाकर कमरे में प्रवेश किया और शव को बाहर निकाला। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

नाक-मुंह से निकल रहा था खून

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की नाक और मुँह से खून निकलता हुआ पाया गया। इसके अलावा बाएं घुटने पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस का अनुमान है कि मौत कुछ समय पहले हुई होगी। हालांकि घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि कमलेश चंद्र दुबे शराब पीने के आदी थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों के बारे में अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।