उत्तराखंड देहरादूनDriver posted in Agriculture Department Dehradun lost life

देहरादून में पुणे जैसा कांड, गर्लफ्रेंड और प्रेमी के हैरेसमेंट से परेशान कृषि विभाग के ड्राइवर ने गंवाई जान

परिवार के मुताबिक पुष्पेन्द्र पिछले कुछ समय से अपनी गर्लफ्रेंड और एक दूसरे आदमी से मेंटल हैरेसमेंट झेल रहे थे। परिवार का आरोप है कि इसी हैरेसमेंट की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

Dehradun Driver Suicide Case: Driver posted in Agriculture Department Dehradun lost life
Image: Driver posted in Agriculture Department Dehradun lost life (Source: Social Media)

देहरादून: शास्त्री नगर में रूमा साहू नामक मकान-मालिक के घर में किराए पर रहने वाला पुष्पेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धौलरी क्षेत्र का निवासी था। पुष्पेंद्र, पिछले 10 साल से कृषि विभाग के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर सुरेश की गाड़ी (uk07TB7760) चलाता था।

Driver posted in Agriculture Department Dehradun lost life

कुछ दिन पहले पुष्पेंद्र के भाई आशीष कुमार को मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले सुजीत का फोन आया। सुजित, पुष्पेंद्र का देहरादून में रूम-पार्टनर था। सुजीत ने बताया कि पुष्पेंद्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुष्पेंद्र के परिवार में हडकंप मच गया, परिजन देहरादून पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

भाई की तहकीकात में कई खुलासे

इसके बाद मृतक के भाई आशीष कुमार ने पुष्पेंद्र की मौत की वजह जाननी चाही तो उसमें कई चौकानें वाले खुलासे हुए। आशीष के अनुसार, सुसाइड करने से पहले उसके भाई पुष्पेंद्र ने एक कागज पर अपने साथ हुई प्रताड़ना की पूरी कहानी लिखी थी, पत्र की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

कहानी कुछ ऐसे सामने आई कि पुष्पेंद्र मध्य प्रदेश बैतूल की रहने वाली अंजीना सलाम उर्फ अंजू नाम की लड़की से प्यार करता था। बीते 24 मई को वो सुजीत के बेटे की बर्थडे पार्टी में आई थी, जहां पुष्पेंद्र भी मौजूद था। इसके बाद दोनों देहरादून के कमरे में करीब एक हफ्ते तक साथ रहे और 28 मई को वो वापस मध्य प्रदेश लौट गई। अंजू के लौटने के बाद उसका दूसरा प्रेमी अलकेश कवडे अक्सर पुष्पेंद्र को फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आशीष कुमार के अनुसार, मानसिक टॉर्चर से तंग आकर पुष्पेंद्र ने मौत को गले लगा लिया।

रूम पार्टनर पर सच छुपाने के आरोप

मृतक के भाई ने सुजीत पर भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुष्पेंद्र के रूम पार्टनर सुजीत को अंजू की हरकतों के बारे पहले से सब पता था, लेकिन उसने बात छिपाई। मृतक पुष्पेंद्र के परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी अंजीना सलाम और उसके प्रेमी अलकेश कावडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धारा 108 आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
मामले की जांच SI सुनील नेगी को सौंपी गई है। परिवार की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने से जुड़े कानूनी नियमों के तहत केस दर्ज किया है। अभी जांच चल रही है, और पुलिस सभी मौजूद सबूतों की जांच कर रही है, जिसमें कथित सुसाइड नोट भी शामिल है।