चम्पावत: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोडी क्षेत्र के पास यात्रियों से भरी एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार नौ लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Bolero Overturns on Tanakpur–Pithoragarh Highway
जानकारी के अनुसार बीते मंगवार की शाम मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही बोलेरो वाहन (UK 05 TA 0839) अमोडी क्षेत्र में तुलसी होटल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। वाहन पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे बड़ी राहत यह रही कि बोलेरो सड़क पर ही पलट गई। यदि वाहन सड़क किनारे गहरी खाई की ओर चला जाता तो हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था और जनहानि की आशंका भी बढ़ जाती।
बोलेरो में कुल 9 लोग थे सवार
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ ही सेकंड का अंतर एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में सभी को हल्की चोटें आईं। मौके से गुजर रहे लोगों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के प्रभारी केदार बृजवाल, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, बृजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
चंपावत और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। इससे पहले 29 जून को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित ड्राइविंग और वाहनों की तकनीकी जांच की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है।