उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वालPetrol Pump Worker Dies Under Mysterious Circumstances in Garhwal

गढ़वाल: पेट्रोल पंप कर्मचारी की संदिग्ध मौत, खून की उल्टियों के बाद तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

श्रीनगर गढ़वाल के बागवान स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खून की उल्टी के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Petrol Pump Employee Dies: Petrol Pump Worker Dies Under Mysterious Circumstances in Garhwal
Image: Petrol Pump Worker Dies Under Mysterious Circumstances in Garhwal (Source: Social Media)

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

Petrol Pump Worker Dies Under Mysterious Circumstances in Garhwal

पुलिस के अनुसार, बागवान स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक देर रात पहले पंप से बाहर जाता हुआ सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिया। कुछ समय बाद वह वापस पेट्रोल पंप पर लौटा। लौटने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। हालत गंभीर होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान सुनील भट्ट (38 वर्ष) पुत्र मणिराम भट्ट, निवासी बागवान के रूप में हुई है। वह संबंधित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का भी विश्लेषण कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।