उत्तराखंड हल्द्वानी12-year-old Prachi went to buy vegetables and disappeared in Haldwani

हल्द्वानी: सब्जी लेने गई और गायब हो गयी 12 साल की प्राची, कोई सूचना मिले तो यहां संपर्क करें

प्राची महेश्वरी सोमवार दोपहर को प्रगति विहार फेस 2, डेहरिया कांटा बैंकट हॉल के पास स्थित अपने घर से आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए गई थी। इसके बाद वो वापस घर नहीं लौटी...

Haldwani Prachi Missing: 12-year-old Prachi went to buy vegetables and disappeared in Haldwani
Image: 12-year-old Prachi went to buy vegetables and disappeared in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: 12 वर्ष की प्राची बाजार सब्जी लेने गई और लापता हो गई। परिजनों ने ढूंढने में आप सब की मदद मांगी है। हल्द्वानी से डेहरिया क्षेत्र में प्राची उस समय गायब हो गई जब वह सब्जी लेने के लिए बाजार की ओर निकली थी।

12-year-old Prachi went to buy vegetables and disappeared in Haldwani

जानकारी के अनुसार 12 साल की किशोरी प्राची महेश्वरी सोमवार दोपहर को प्रगति विहार फेस 2 डेहरिया कांटा बैंकट हॉल के पास स्थित अपने घर से आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मां ने कोतवाली में गुहार लगाई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मां किरण माहेश्वरी ने कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटी के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार ने अपील की है कि यदि किसी को भी प्राची कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9917332744 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। सभी पाठकों से राज्य समीक्षा की अपील है कि बेटी प्राची के बारे में यदि किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो सूचना दें, परिवार की मदद करें।