कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Newlywed Couple Found Dead in Kotdwar Forest
पुलिस को सबसे पहले सनेह के जंगल क्षेत्र में एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाशी अभियान शुरू किया। छानबीन के दौरान बाइक से करीब 150 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सतविंदर सिंह (25 वर्ष) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। सतविंदर सिंह निवासी गांव प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) थे। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
अमनदीप कौर का मायका ग्राम प्रेमनगर, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में बताया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
हर एंगल से हो रही जांच
पुलिस आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटा रही है और दंपती की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।