उत्तराखंड देहरादूनCM Dhami cabinet may be approve these proposals

उत्तराखंड: आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होने वाली उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, परिवहन और कौशल विकास विभाग के प्रस्तावों के साथ UPNL कर्मचारियों के समान वेतन और नियमितीकरण पर भी चर्चा हो सकती है।

Uttarakhand Cabinet: CM Dhami cabinet may be approve these proposals
Image: CM Dhami cabinet may be approve these proposals (Source: Social Media)

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत विभिन्न विभागों के प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे।

CM Dhami cabinet may be approve these proposals

कैबिनेट बैठक में सबसे अधिक चर्चा UPNL कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों को लेकर है। सूत्रों के अनुसार 'समान कार्य के लिए समान वेतन' और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया जा सकता है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

हालांकि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला कैबिनेट बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा। बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास और परिवहन विभागों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल विचार करेगा। सरकार इन विभागों से संबंधित नीतिगत फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

अहम फैसलों पर रहेगी नजर

कैबिनेट बैठक को लेकर सरकारी कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और विभिन्न विभागों से जुड़े लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। विशेष रूप से UPNL कर्मचारियों और संविदा कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार क्या निर्णय लेती है, यह बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जा रहा है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।