उत्तराखंड देहरादूनWhite Tiger Tejas to Be Seen from November 17

देहरादून: चिड़ियाघर में नीली आंखों वाला सफेद बाघ, 50 दिनों से कर रहा मुख्यमंत्री का इंतजार

देहरादून चिड़ियाघर में 28 सितंबर से क्वारंटाइन में रखे गए नीली आंखों वाले सफेद बाघ तेजस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 नवंबर को उसके बाड़े का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद पर्यटक तेजस के दीदार कर सकेंगे।

Dehradun Zoo White Tiger: White Tiger Tejas to Be Seen from November 17
Image: White Tiger Tejas to Be Seen from November 17 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे नीली आंखों वाले सफेद बाघ तेजस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। पर्यटकों को उसके दीदार के लिए करीब 50 दिनों तक इंतजार करना पड़ा है। 28 सितंबर को देहरादून लाए गए तेजस को अब तक आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। हालांकि, तेजस पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय है, लेकिन उसके सार्वजनिक दीदार में देरी की वजह अब क्वारंटाइन नहीं, बल्कि बाड़े का उद्घाटन होना है।

White Tiger Tejas to Be Seen from November 17

देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या और आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से काफी प्रयासों के बाद सफेद बाघ तेजस को यहां लाया गया था। अपनी नीली आंखों और खास खूबसूरती के कारण तेजस वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 28 सितंबर को देहरादून पहुंचने के बाद उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्वारंटाइन में रखा गया। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद पर्यटक अब तक उसकी एक झलक नहीं देख पाए हैं।

स्वस्थ होने के बावजूद क्यों बंद है तेजस का बाड़ा?

दरअसल, दूसरे स्थान से लाए जाने वाले वन्यजीवों को आमतौर पर 20 दिन से एक महीने तक क्वारंटाइन में रखा जाता है। इस दौरान पशु चिकित्सकों की ओर से उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाती है, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न रहे। तेजस को भी इसी प्रक्रिया के तहत क्वारंटाइन में रखा गया था। खास बात यह है कि देहरादून पहुंचने के बाद से ही तेजस पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय बताया जा रहा है। इसके बावजूद क्वारंटाइन की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी उसे पर्यटकों के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

CM धामी करेंगे सफेद बाघ के बाड़े का उद्घाटन

तेजस के सार्वजनिक दीदार में देरी की मुख्य वजह अब उसके बाड़े का उद्घाटन बताया जा रहा है। पहले चर्चा थी कि वन मंत्री सुबोध उनियाल सफेद बाघ के बाड़े का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों उद्घाटन कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद वन विभाग मुख्यमंत्री कार्यालय से उद्घाटन के लिए समय लेने में जुटा रहा। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 17 नवंबर का समय मिलने के बाद तेजस को पर्यटकों के सामने लाने का रास्ता साफ हो गया है।

17 नवंबर से पर्यटक कर सकेंगे तेजस के दीदार

28 सितंबर को देहरादून पहुंचे सफेद बाघ तेजस को अब करीब 50 दिन बाद पर्यटक देख सकेंगे। 17 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसके बाड़े का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद चिड़ियाघर आने वाले पर्यटकों को नीली आंखों वाले इस खास सफेद बाघ को देखने का मौका मिलेगा। वहीं, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी जल्द सफेद बाघ को पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराने की बात कही है। सुबोध उनियाल, वन मंत्री, उत्तराखंड ने कहा, "जल्द ही सफेद टाइगर को देखने का इंतजार खत्म होगा और पर्यटक इसके दीदार कर सकेंगे।" फिलहाल तेजस के दीदार के लिए वन्यजीव प्रेमियों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। 17 नवंबर को बाड़े का उद्घाटन होने के बाद देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ नया आकर्षण बनने जा रहा है।