उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 7 August 2026

Uttarakhand: भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, 132 सड़कें बंद.. जानिए आज का Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार बारिश से 132 सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 7 August 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 7 August 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई नदियां चेतावनी रेखा के करीब बह रही हैं, जबकि भूस्खलन और मलबा आने के कारण प्रदेशभर में 132 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 7 August 2026

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार 7 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में तेज से अत्यंत तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया, जबकि मैदानी इलाकों में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है।

भूस्खलन से 132 सड़कें बंद

भूस्खलन और भूधंसाव के चलते प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), चार स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग सहित कुल 132 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) और संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर मार्गों को खोलने का कार्य कर रही हैं।

जिलेवार बंद सड़कें

अल्मोड़ा: 5 मार्ग
बागेश्वर: 11 मार्ग
चमोली: 24 मार्ग
देहरादून: 10 मार्ग
नैनीताल: 9 मार्ग
पौड़ी: 17 मार्ग
पिथौरागढ़: 18 मार्ग (दो BRO राष्ट्रीय राजमार्ग सहित)
रुद्रप्रयाग: 7 मार्ग
टिहरी: 16 मार्ग
उत्तरकाशी: 15 मार्ग (बड़कोट-विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित)

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।