ऋषिकेश: देश के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. क्षेमेन्द्र गुप्ता का 1 अगस्त 2026 की शाम करीब पांच बजे निधन हो गया। वह प्रो. डॉ. हिमांशु एरन, पूर्व कुलपति, सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून और वर्तमान पूर्णकालिक सदस्य, डेंटल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग, भारत सरकार के पिता थे। उनके निधन से चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
Famous Doctor Dr. Khemendra Gupta Passes Away in Rishikesh
डॉ. क्षेमेन्द्र गुप्ता ने हल्दौर, बिजनौर और मेरठ क्षेत्र में लंबे समय तक चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किया। मोतियाबिंद उपचार, पोलियो उन्मूलन और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जा रहा है। वह शिक्षा के भी प्रबल समर्थक थे और हल्दौर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े रहे। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपना जीवन निष्ठा, सेवा और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित किया।
परिवार भी सेवा के क्षेत्र में सक्रिय
डॉ. गुप्ता की पुत्री डॉ. प्रीति विश्नोई भी नेत्र चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह अब तक 10 हजार से अधिक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर चुकी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
नेत्रदान कर कायम की मानव सेवा की मिसाल
डॉ. क्षेमेन्द्र गुप्ता ने निधन के बाद नेत्रदान कर मानव सेवा की अपनी भावना को अंतिम समय तक जीवित रखा। उनके नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद बनी है।
वैदिक रीति से हुआ अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार रविवार को पूर्णानंद श्मशान घाट, मुनि की रेती, ऋषिकेश में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। उनकी स्मृति में 13 अगस्त 2026, गुरुवार को शांति हवन और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। शांति हवन सुबह 9 बजे D-2, गंगा वाटिका रिट्रीट, मुनि की रेती में होगा, जबकि श्रद्धांजलि सभा दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेलवे रोड, ऋषिकेश में आयोजित की जाएगी।
चिकित्सा और सामाजिक जगत ने जताया शोक
डॉ. क्षेमेन्द्र गुप्ता के निधन पर चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने प्रो. डॉ. हिमांशु एरन और समस्त एरन परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।