उत्तराखंड देहरादूनTourist Drowns in Sahastradhara Body Found 2 Km Away

देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान दिल्ली का करीब 50 वर्षीय पर्यटक तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर 2 किमी दूर शव बरामद किया।

Sahastradhara Accident: Tourist Drowns in Sahastradhara Body Found 2 Km Away
Image: Tourist Drowns in Sahastradhara Body Found 2 Km Away (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान दिल्ली निवासी करीब 50 वर्षीय पर्यटक नौथ राम अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन सर्च अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद एसडीआरएफ जवानों ने पर्यटक का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Tourist Drowns in Sahastradhara, Body Found 2 Km Away

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक नदी के तेज बहाव में बह गया है। घटना की सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और नदी के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

एसडीआरएफ की टीम ने नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नौथ राम, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बारिश के मौसम में नदी-झरनों से रहें सावधान

सहस्त्रधारा में लगातार पर्यटकों की आवाजाही रहती है। बारिश के मौसम में नदी और झरनों का जलस्तर अचानक बढ़ने के साथ पानी का बहाव भी बेहद तेज हो सकता है। ऐसे में पर्यटकों को जलस्रोतों के किनारे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन और पुलिस भी पर्यटकों से अपील करते रहे हैं कि तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने या पानी में उतरने से बचें।