उत्तराखंड देहरादूनChakrata Road Accident Car Falls Into Gorge 5 Injured

Uttarakhand News: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 पर्यटक घायल; चार हायर सेंटर रेफर

Chakrata Accident: लालपुल के पास कार करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए, दो गंभीर हैं। SDRF ने सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, चार हायर सेंटर रेफर।

Chakrata Road Accident: Chakrata Road Accident Car Falls Into Gorge 5 Injured
Image: Chakrata Road Accident Car Falls Into Gorge 5 Injured (Source: Social Media)

देहरादून: जनपद देहरादून में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला चकराता से सामने आया है, जहां लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी।

Chakrata Road Accident: Car Falls Into Gorge, 5 Injured

सूचना मिलते ही SDRF चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम को कार संख्या DL9C 8092 सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में मिली। SDRF ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम खाई में उतरी और कार सवार सभी लोगों तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कार में 3 पुरुष और 2 महिलाएं थीं सवार

हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चकराता घूमने जा रहे थे सभी लोग

सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार के मुताबिक, कार सवार लोग चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के समीप पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे में घायल लोगों की सूची

रोहन कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी नई दिल्ली
अभिषेक दुबे, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रोहिणी, दिल्ली
अभिषेक, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
शिवानी सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
प्रिंस राज, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश

पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बेहद जरूरी

चकराता जैसे पहाड़ी पर्यटन क्षेत्रों में सड़कें कई जगह घुमावदार और संकरी हैं। ऐसे मार्गों पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखना और मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि SDRF और पुलिस की टीम ने समय रहते सभी पांचों घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: