उत्तराखंड देहरादून2 Dead and 1 Injured in Flash Flood Dehradun Car Accident

Dehradun News: प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल

Dehradun के प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में कार बह गई। हादसे में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती घायल मिली। SDRF ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।

Dehradun Car Accident: 2 Dead and 1 Injured in Flash Flood Dehradun Car Accident
Image: 2 Dead and 1 Injured in Flash Flood Dehradun Car Accident (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। थाना प्रेमनगर के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव में एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। कार के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF को इसकी जानकारी दी गई।

2 Dead and 1 Injured in Flash Flood Dehradun Car Accident

सूचना मिलने के बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रात का अंधेरा, तेज पानी का बहाव और खराब मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे। इसके बावजूद SDRF जवानों ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया और पूरी रात कार में सवार लोगों की तलाश जारी रखी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

दो किलोमीटर दूर घायल मिली युवती

सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली। SDRF जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल युवती की पहचान सहज पुत्री गुलशन बवेजा के रूप में बताई गई है।घायल युवती के मिलने के बाद भी SDRF की टीम ने अपना सर्च ऑपरेशन जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने कार में सवार जयपुर, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश और एक अन्य युवती के शव बरामद कर लिए। दोनों शवों को SDRF ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पूरी रात चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

तेज बरसाती बहाव और खराब मौसम के बावजूद SDRF के जवान पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की ओर से हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान बरसाती नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में यात्रा को लेकर सतर्कता की जरूरत को सामने ला दिया है।