उत्तराखंड हरिद्वार22-Year-Old Woman Dies in Bhagwanpur Road Accident

उत्तराखंड: ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

Bhagwanpur Accident: 22-Year-Old Woman Dies in Bhagwanpur Road Accident
Image: 22-Year-Old Woman Dies in Bhagwanpur Road Accident (Source: Social Media)

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार 22 वर्षीय दीपा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

22-Year-Old Woman Dies in Bhagwanpur Road Accident

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर के सिरचंदी गांव निवासी दीपा अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। जैसे ही बाइक भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एवरेस्ट कंपनी के सामने पहुंची, बाइक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का हैंडल ट्रक के एक हिस्से से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आई युवती

बाइक का संतुलन बिगड़ते ही दीपा उछलकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वह ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। भारी वाहन का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।