उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Finance Department Changes Charges of 3 Officers

उत्तराखंड शासन का बड़ा आदेश, तीन वित्त सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इन 3 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Uttarakhand Finance Department: Uttarakhand Finance Department Changes Charges of 3 Officers
Image: Uttarakhand Finance Department Changes Charges of 3 Officers (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।

Uttarakhand Finance Department Changes Charges of 3 Officers

विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर के वर्तमान प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा उत्तराखंड, देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उनके पास अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

वहीं हर सिंह बोनाल को निदेशक, पं. टी.ओ. सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से मौजूद अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, देहरादून समेत अन्य अतिरिक्त प्रभार भी बने रहेंगे। वित्त विभाग के आदेश के तहत जयपाल सिंह तोमर को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उनके पास वित्त निदेशक, पेयजल निगम, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। उनके अतिरिक्त दायित्वों में उत्तराखंड मेट्रो और नमामि गंगे से जुड़े वित्तीय कार्य भी शामिल हैं।

विभाग ने जारी किया कार्यालय ज्ञापन

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद तीनों अधिकारियों के प्रभार में यह बदलाव प्रभावी हुआ है। विभागीय स्तर पर जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।