उत्तराखंड देहरादूनTransfer of 24 officials in Uttarakhand

उत्तराखंड में 24 अधिकारियों के तबादले, 22 डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में बदलाव; देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 डिप्टी कलेक्टर समेत 24 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। अपर्णा ढौंडियाल और मनीष बिष्ट समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Uttarakhand Transfer News: Transfer of 24 officials in Uttarakhand
Image: Transfer of 24 officials in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने राज्य सिविल सेवा के 22 डिप्टी कलेक्टर समेत कुल 24 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती दी गई है।

Transfer of 24 officials in Uttarakhand

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अपर्णा ढौंडियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं निगरानी, पंतनगर और मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के पद पर तैनात किया गया है। कार्मिक विभाग के अनुसचिव टीएच खान की ओर से जारी आदेश में 22 डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

देहरादून और नैनीताल में इन अधिकारियों की तैनाती

तबादला आदेश के तहत राजकुमार पांडेय, अभय प्रताप सिंह और मुकेश चंद्र रमोला को डिप्टी कलेक्टर देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडेय और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बदले अधिकारी

शासन ने हरिद्वार जिले में भी प्रशासनिक बदलाव किया है। इसके तहत कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जयबीर सिंह और बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी के पद पर भेजा गया है। वहीं, देवानंद को पौड़ी और नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चंद्रशेखर और अबरार अहमद को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, सुनील कुमार को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की पूरी सूची

ये भी पढ़ें:

शासन के इस आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इन तबादलों से देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले प्रभावित हुए हैं।