देहरादून: उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए हंगामे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी और उनके समर्थकों की ओर से मंच पर किए गए हंगामे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है, इसलिए पार्टी के लोग अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं।
CM Dhami Slams Congress Over Jouljibi Mela Ruckus
दरअसल, शनिवार को अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन के बाद मंच पर हंगामा शुरू हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को मंच से संबोधन का अवसर नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने मंच पर तोड़फोड़ की और माइक ऑपरेटर की ओर माइक फेंका। अचानक हुए हंगामे से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आगे देखिए विडियो..
ये भी पढ़ें:
इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
CM पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और इसी वजह से पार्टी के लोग मानसिक संतुलन खो रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद जौलजीबी मेले में हुए हंगामे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हंगामे के वीडियो
जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, इस पूरे विवाद ने उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि इस मामले में कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।