उत्तराखंड पिथौरागढ़two people droening in ramganga

देवभूमि में हड़कंप..नदी की तेज धार में फौजी समेत दो लोग बहे, गांव में मचा मातम!

देवभूमि में छुट्टी पर आया हुआ एक फौजी और उसका एक दोस्त पूजा से पहले नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे गांव में मातम मच गया।

pithoragarh: two people droening in ramganga
Image: two people droening in ramganga (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में पूजा के लिए दो लोग गए थे। वो खुशी खुशी घर से निकले थे लेकिन वापस लौट नहीं पाए। इससे उनके गांव में मातम का माहौल है। दरअसल गंगोलीहाट तहसील के सुवाल गांव के लोग पूजा के लिए रामगंगा नदी के किनारे मौजूद चंडिकाघाट मंदिर गए थे। आपको बता दें कि ये मंदिर पिथौरागढ़ से 36 किलोमीटर दूर स्थित है। पूजा से पहले कुछ ग्रामीण रामगंगा नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान गांव के ही विनोद नाथ और जगदीश नाथ नाम के दो युवा रामगंगा नदी की तेज धार में बह गए। इसके बाद तको मौके पर ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों ही बहते बहते काफी दूर निकल गए। तुरंत ही इस बात की खबर पिथौरागढ़ की पुलिस टूम को दी गई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देहरादून के GRD स्कूल में छात्रा से गैंगरेप, छात्रा ने बताई दर्दनाक दास्तान..देश में हड़कंप!
यह भी पढें - देहरादून के GRD स्कूल में छात्रा से गैंगरेप, छात्रा ने बताई दर्दनाक दास्तान..देश में हड़कंप!
इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इन युवकों में विनोद नाथ भारतीय सेना का जवान है। 6 महीने पहले ही विनोद नाथ सेना में भर्ती हुआ था और प्रशिक्षण के बाद 28 दिन की छुट्टी के लिए अपने गांव आया हुआ था। कौन जानता था कि विनोद एक बड़े हादसे का शिकार हो जाएगा। दूसरा युवक जगदीश नाथ पिथौरागढ़ में ही प्राइवेट फर्म में कार्य करता था। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के साथ पूजा में आए विनोद और जगदीश भी रामगंगा नदी में ही नहाने गए। इस दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। फिलहाल पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्य़ू ऑपेरशन लगातार जारी है। हर जगह दोनों की खोज की जा रही है। हालांकि पानी के तेज बहाव को देखकर बचने की संभावनाएं कम हैं।