उत्तराखंड देहरादूनNo giving bharat ratna to major dhayanchand is big mistake says Mir Ranjan Negi

उत्तराखंड: दिग्गज हॉकी प्लेयर मीर रंजन नेगी की अपील- ‘मेजर ध्यानचंद को दो भारत रत्न’

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने सिग्नेचर-24 कैंपेन को अपना समर्थन देते हुए, मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की...

Mir Ranjan Negi: No giving bharat ratna to major dhayanchand is big mistake says Mir Ranjan Negi
Image: No giving bharat ratna to major dhayanchand is big mistake says Mir Ranjan Negi (Source: Social Media)

देहरादून: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग को लेकर सिग्नेचर 24 कैंपेन चल रहा है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले फॉर्मर ह़ॉकी प्लेयर और गोलकीपर मीर रंजन नेगी ने भी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान से नवाजे जाने की मांग की। उन्होंने सिग्नेचर 24 कैंपेन को अपना समर्थन दिया है। साथ ही लोगों से कैंपेन से जुड़ने और अपना समर्थन देने की अपील की है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी मीर रंजन नेगी कहते हैं कि जब फुटबॉल में पेले का नाम आता है, तो हम ब्राजील को याद करते हैं, क्योंकि वो ब्राजील को रिप्रजेंट करते हैं। इसी तरह जब मेजर ध्यानचंद का नाम आता है, तो भारत का नाम लोगों के जहन में आता है। मेजर ध्यानचंद ने अपने जीवन के 22 साल भारतीय हॉकी टीम को दिए। हॉकी के खेल को ऊंचाई तक ले गए।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - सावधान! उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पानी-पानी हुआ देहरादून
उन्होंने तीन ओलंपिक्स में भारत को लगातार तीन गोल्ड मेडल दिलाए। साल 1928, साल 1932 और साल 1936 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बदौलत ही भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीत सकी। मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश में 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है, पर कितने अफसोस की बात है कि उन्हें आज तक भारत रत्न नहीं दिया गया। भारत रत्न पर पहला हक मेजर ध्यानचंद का ही बनता है। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने भारत रत्न के लिए उनका नाम रेकमंड किया था, पर उन्हें अब तक खेल रत्न से महरूम रखा गया है। मीर रंजन नेगी कहते हैं कि हम मेजर ध्यानचंद को खेल रत्न देने की मांग को लेकर चल रहे सिग्नेचर 24 मुहिम को समर्थन देते हैं। ये पूरे खेल जगत का सम्मान होगा। मीर रंजन नेगी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वो सिग्नेचर-24 मुहिम को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। मीर रंजन नेगी इंडिया नेशनल फील्ड हॉकी टीम के गोलकीपर रहे हैं। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया में अभिनेता शाहरुख खान की भूमिका काफी हद तक मीर रंजन नेगी से इंस्पायर्ड थी। फिल्म के लिए उन्होंने शाहरुख खान को हॉकी भी सिखाई थी। मीर रंजन नेगी ने हॉकी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सेगमेंट में शामिल किए जाने की मांग की।

सब्सक्राइब करें: