उत्तराखंड नैनीतालHusband murdered his wife on suspicion of illegal relations

उत्तराखंड: जंगल में महिला के कंकाल का राज खुला, अवैध संबंधों के चलते पति ने की थी हत्या

हरिपुर जमन सिंह गांव में मिले कंकाल की शिनाख्त हो गई है, कंकाल महिला का था, जिसकी हत्या का आरोप उसके पति पर है..

Haldwani: Husband murdered his wife on suspicion of illegal relations
Image: Husband murdered his wife on suspicion of illegal relations (Source: Social Media)

नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस ने हरिपुर जमन सिंह गांव के जंगल में मिले कंकाल की गुत्थी सुलझा ली है। कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। जंगल में मिला कंकाल एक महिला का था, जिसकी हत्या का आरोप उसके पति पर है। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। अवैध संबंधों के शक में उसने पत्नी को मार डाला। आरोपी के मकान मालिक ने उसके खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। घटना 27 सितंबर की है। रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह के ग्रामीणों ने गांव से सटे जंगल के पास एक कंकाल देखा था। लाश क्षत-विक्षत हो चुकी थी। जंगली जानवर लाश का काफी हिस्सा खा चुके थे। लाश पर मिले कपड़ों से पुलिस ने शव महिला का होने का अंदाजा लगाया था। लाश की हालत खराब थी, जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अब इस मामले में गुरचरन सिंह नाम के आदमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देवभूमि मे आपका स्वागत नहीं है, 16 साल के बच्चे को दिल्ली नंबर की कार ने मार डाला
गुरचरन ने पुलिस को बताया कि उसके कमरे पर सितंबर में एक दंपती रहने आया था। साथ में दो बच्चे भी थे। मदनलाल नाम का आदमी अपने बीवी बच्चों के साथ उनके मकान में किराये पर रह रहा था। बरेली का रहने वाला मदनलाल राजमिस्त्री है। उसने 10 सितंबर को कमरा किराये पर लिया था, पर 18 सितंबर को मदन अपने बच्चों को लेकर चला गया। मदनलाल ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे और वो उसके साथ फरार हो गई है। मदनलाल फिर नहीं लौटा। गुरचरन सिंह ने कंकाल से मिले कपड़ों के आधार पर सीमा की शिनाख्त की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मदनलाल की तलाश जारी है, पुलिस ने दावा किया है कि वो मदनलाल के करीब है, आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।